फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के पास एचआरटीसी बस लुढ़की, 55 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ठियोग के पास मंगलवार सुबह एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 55 लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें ठियोग के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की ये बस जनाहन से शिमला की ओर आ रही थी। यह बस सुबह सात बजे जनाहन से शिमला के लिए रवाना होती है। बस में करीब 70 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि सड़क धंस जाने से ये हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने घायलों को दो दो हजार फौरी राहत प्रदान की है।

मिहाणा के पास लुढ़की बस

जानकारी के अनुसार जैसे ही बस ठियोग से करीब 32 किलोमीटर दूर मिहाणा के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ है।

एसडीएम एमआर भारद्वाज ने बताया कि बड़ा हादसा होने से टल गया है। उन्होंने कहा कि फौरी राहत के रूप में प्रशासन ने घायलों को दो-दो हजार और शिमला रेफर किए गए लोगों को पांच-पांच हजार जारी कर दिया है।

हादसे की खबर सुनते ही घायलों की मद्द के लिए स्थानीय जनता ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कॉलेज के छात्र भी राहत कार्य में जुटे रहे। लोगों ने घायलों को अस्पाताल पहुंचाने में भी सहयोग दिया। हालांकि 108 को मौके पर भेजा गया था लेकिन वह भी देरी से पहुंची।
विज्ञापन

टाली बस खराब होने के कारण हुई ओवरलोड

पिछले दिनों जनाहन बस की खराबी के कारण हादसे का शिकार हुई टाली बस में पंद्रह लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मकेनिकल जांच में भी बस की खराबी पाई गई थी।

करीब ढ़ेड माह में परिवहन की एक ओर बस हादसे का शिकार होने से परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए है। हालांकि परिवहन की मंगलवार को हादसे का शिकार हुई बस नई बताई जा रही है।

लेकिन टाली बस की सवारियों के कारण बस का भार बढ़ने से हादसा हुआ है। क्योंकि टासी बस खराब हो गई थी। जिस कारण दो बसों की सवारियां एक बस भी सफर कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें