जिसके बाद अकादमी संचालक व आरोपी के बीच ढाई लाख रुपये में दो युवकों को भर्ती करने का सौदा तय हो गया। भुगतान करने की जगह ऊना तय की गई। वहीं, अकादमी संचालक ने इस युवक की सूचना विजिलेंस टीम धर्मशाला को दी।
जिसके बाद धर्मशाला टीम ने ऊना विजिलेंस टीम से संपर्क कर जाल बिछाया। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र की अगुवाई में डीएसपी धर्मशाला रणधीर, इंस्पेक्टर कमलेश व सब इंस्पेक्टर अनिल की टीम ऊना पहुंच गई।
अकादमी संचालक ने रक्कड़ में आरोपी संदीप की गाड़ी में 2.40 लाख का चेक व 10 हजार रुपये की नकदी दी। इसी बीच संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।