फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला युवती का शव, दीवार पर लिखा 'आईएम सॉरी शालिनी'

Sun, 04 Mar 2018 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टौणी देवी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का शव गांव के कुएं से बरामद किया गया है। कुएं की दीवार पर ‘आईएम सॉरी शालिनी’ उकेरा गया है। पुलिस चौकी टौणी देवी के ग्वारड़ू गांव से लापता युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है।

विज्ञापन


युवती का शव गांव के कुएं से बरामद किया गया है। कुएं की दीवार पर ‘आईएम सॉरी शालिनी’ उकेरा गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है।

पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दीवार पर शब्दों की लिखावट और बिसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

एसएचओ हमीरपुर जगदीश चंद ने कहा कि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है। फिर भी पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि शालिनी पुत्री हेमराज का शव शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पास बटला कुएं में मिला। शालिनी हमीरपुर कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान भी नहीं

वह बीते शुक्रवार को खेतों से लकड़ियां लाने गई थी लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई। इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव कुएं में है।

पुलिस दल परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी ज्ञान चंद वर्मा का कहना है कि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि, बिसरा को फोरेंसिक साइंस विभाग में भेज दिया गया है। इसके साथ ही कुएं की दीवार पर लिखे गए शब्दों की लिखावट के नमूने लेकर फोरेंसिक जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बड़े सवाल

1 परिजनों ने घर पर झगड़ा होने से इनकार किया तो युवती आत्महत्या क्यों करती
2 मान भी लें कि आत्महत्या है तो कुएं की दीवार पर ‘आईएम सॉरी शालिनी’ क्यों लिखती 
3 कहीं, पुलिस की जांच को भटकाने के लिए इन लाइनों को तो नहीं लिखा गया 
4 होली के दिन सामने आ चुकी हैं छेड़छाड़ की घटनाएं, शालिनी भी ऐसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें