फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर रहे युवकों पर दराट से हमला, दो बुरी तरह लहूलुहान, गांव में दहशत

Sat, 16 Nov 2019 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले में संतोषगढ़ के निकटवर्ती सनोली मजारा गांव में शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक गुट के युवकों ने दराट से हमला कर दूसरे गुट के युवकों को घायल कर दिया। मारपीट में दो युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मारपीट की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सनोली मजारा गांव के सर्णजीत ने इस संबंध में पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा कि वह अपने भाई परमिंद्र और लकी के साथ रात को सड़क पर सैर रहे थे। इस बीच जीतु पुत्र शोकीं निवासी संतोषगढ़ और उसके साथियों ने अचानक उन पर दराट से हमला कर दिया।

इससे सर्णजीत और उसके भाई परमिंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित सर्णजीत की शिकायत के आधार पर आरोपी जीतू और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें