20 दिन बाद हो रही अपनी शादी के कार्ड देकर लौट रहे युवक को दर्दनाक मौत मिली। रिश्तेदारों को कार्ड देने के बाद अभी घर ही लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। दोस्त के साथ इसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
मामला हिमाचल के जिला ऊना के गगरेट की है। यहां के संघनेई में एक निजी बस और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्से का बंपर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शवों के पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।