फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक पर साढे़ पांच लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा, लोन के पैसे हड़पने का आरोप

Tue, 14 Jul 2020 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के कंडाघाट में यूको बैंक सायरी के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित महिला ने प्रबंधक के खिलाफ लोन के पांच लाख 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी चंदी राम निवासी मझयारी तहसील ममलीग ने शिकायत दी है कि 22 मई 2017 और 24 मई 2017 को यूको बैंक सायरी में मैनेजर अनिल कोल को एक विड्राल फार्म दिया कि खाते में लोन के पांच लाख पचास हजार रुपये डाल दो। लेकिन, प्रबंधक ने राशि किसी और खाते में डाल दी।

विज्ञापन


इस बारे में पता चलने पर प्रबंधक से बात की तो उसने कहा कि यह पैसा दो तीन दिन के लिए अन्य दो लोगों के खाते में डाला है, जोकि 8 से 10 दिन में ब्याज सहित आपके खाते में डाल दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उसका तबादला शिमला हो गया है। इसके बाद लगातार संपर्क करने पर प्रबंधक झूठ बोलता रहा और उन्हें आजतक लोन का पैसा नहीं मिला। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें प्रबंधक से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। बैंक खाते की पूरी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें