फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में शिशु की मौत पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करीब एक सप्ताह पूर्व धार-टटोह की गर्भवती महिला की प्रसूति को लेकर विवाद हो गया है। गर्भवती महिला के ससुर राम चंद ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएल कौशल, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को भेजी है। धार-टटोह निवासी राम चंद ठाकुर ने शिकायत पत्र में कहा है कि उनकी बहु गर्भवती थी।

पेट में था आठ माह का गर्भ

आठ माह का शिशु पेट में था। क्षेत्रीय अस्पताल में इसकी जांच चल रही थी। 22 जून को उनकी बहु को पेट में दर्द हुआ। 108 नंबर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

सुबह करीब साढ़े तीन बजे मरीज को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डाक्टर ने जांच करने के बाद इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सर्जिकल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने सर्जिकल वार्ड से मेटरनीटी वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

मरीज की जांच कर जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य बताए गए। दोपहर करीब दो बजे के बाद अचानक दर्द उठा। डाक्टर ने सायं करीब छह बजे अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए। सायं सात बजे तक अल्ट्रासाउंड किया गया।

डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद गर्भ के बच्चे को मृत बताया। नॉर्मल डिलीवरी के बाद मृत बच्चे को निकाला गया। रामचंद ठाकुर ने इस मामले पर गहन छानबीन करने की मांग की है। सीएमओ डा. एमएल कौशल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें