फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बाबा अमरदेव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित बाबा अमरदेव की तबीयत जेल में खराब हो गई है। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल किया गया है। यहां पुलिस ने कड़ी निगरानी में बाबा अमरदेव को रखा गया है। डॉक्टर नियमित रूप से बाबा के स्वास्थ्य का चेकअप कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाबा अमरदेव को कोर्ट ने 14 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। इसके बाद बाबा को सोलन जेल में रखा गया था, लेकिन वीरवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल बाबा अमरदेव को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल कर दिया।

यहां पिछले करीब चौबीस घंटे से बाबा अमरदेव का उपचार चल रहा है। उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने हालत बेहतर होने पर बाबा को अस्पताल से छुट्टी देने की बात कही है। 
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार ने बाबा के अस्पताल में दाखिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बाबा अमरदेव को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें