हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ने वाली छात्रा ने अचानक फंदा लगाकर जान दे दी। अपने मामा के घर रह रही इस छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड करने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसे उसके कमरे से बरामद कर लिया गया है। इसमें कई चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवती छोटा कंबा तहसील निचार जिला किन्नौर अपने मामा के साथ रिकांगपिओ पुलिस लाइन के नजदीक किराये के मकान में रहती थी। रात को अचानक उसने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।