फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर तानकर सरेबाजार की लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी स्कूटी में तीन लाख कैश ले जा रहे एटीएम इंचार्ज पर तीन नकाबपोशों ने सरेबाजार रिवाल्वर तान दी। तीनों ने इंचार्ज को घेर लिया और उससे कैश लूटने की कोशिश करने लगे। लोगों के सामने ही काफी देर तक तीनों इंचार्ज को धमकाते रहे।
विज्ञापन


बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाई और तीनों आरोपियों को वहां से भगा दिया। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां देहला क्षेक्ष में सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक प्राइवेट बैंक के एटीएम का इंचार्ज सुनील अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।

इसने एटीएम का करीब तीन लाख रुपए कैश अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार नकाबपोशों को इसकी भनक लग गई थी और ये तीनों इसका पीछा भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों ने सुनील को रोक लिया और उस पर रिवाल्‍वर तानकर पैसे लूटने की कोशिश करने लगे। तभी आसपास के लोगों ने ये सब कुछ देख लिया। सभी मौके की ओर दौड़े जिसके बाद आरोपी यहां से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर रही है। आरोपियों की तलाश भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि ऊना में एटीएम लूट या चोरी का ये पहला मामला नहीं है। जिले में पिछले साल दो दर्जन से अधिक एटीएम मशीनें तोड़कर लाखों रुपए चोरी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें