फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह साल की छात्रा से साथ दुराचार का प्रयास, पड़ोसी निकला आरोपी

Wed, 18 Apr 2018 02:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ और उन्नाव में बच्चियों के साथ दरिंदगी और बर्बरता के बाद शिमला में एक नाबालिग के साथ दुराचार का प्रयास करने के मामला सामने आया है। आरोपी की मौके पर धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


छोटा शिमला इलाके में पड़ोसी ने ही ग्यारह साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय टावा टासी के तौर पर हुई है। आरोपी शादीशुदा है। आरोपी बिहार के बोध गया का रहने वाला है और शिमला में मजदूरी का काम करता है। 

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो बच्चियां घर के साथ बने शौचालय में शौच करने के लिए निकली। मकान की निचली मंजिल में आरोपी कमरे में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उसने दोनों लड़कियों को अकेले देखा। इनमें से एक बच्ची को जूस पिलाया और उसे वहां से चले जाने के लिए कहा। दूसरी नाबालिग को वह बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया। इसी बीच परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की।

तभी आरोपी के कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें आई। खिड़की से जब झांक कर देखा तो उनके पैरोें तले जमीन खिसक गई। शोर सुनकर मौके पर लोग इक्ट्ठे हुए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।

आरोपी के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया गया है। एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें