फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, दो नकाबपोशों ने गाड़ी के शीशे तोड़े

Thu, 09 Nov 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जीवन ठाकुर पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार रात की है। नकाबपोशों ने इनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। वारदात में जीवन ठाकुर को चोटें नहीं लगी हैं।
विज्ञापन


शोर मचाने पर नकाबपोश वहां से फरार हो गए। गाड़ी के फ्रंट साइड के दोनों शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी के चालक राजेंद्र कुमार के अनुसार गाड़ी से चौंतडा के पास खेतडू गांव में चुनाव प्रचार को जा रहे थे। त्रामट के लिंक रोड के पास पहुंचे तो अचानक गोलवां की तरफ से एक गाड़ी आई। दो व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरे। दोनों के चेहरे पर नकाब था।
विज्ञापन


एक आगे और दूसरा पिछली सीट से उतरा तथा गाड़ी के शीशे पर डंडे मारने लगे। गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। जब तक वह बाहर निकलते हमलावर ऐहजू की और फपार हो गए।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज लिया है। अभी तक किसी को इस मामले में हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें