फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने बाबा पर किया जानलेवा हमला, बंधक बनाकर लूटा मंदिर

Thu, 09 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल धर्मपुर के शिव मंदिर शिवध्वाला में मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुस कर बाबा मुनि गिरि पर जानलेवा हमला किया। बाबा को गंभीर रूप से घायल कर हमलावर मंदिर से हजारों की नकदी लूट कर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिवध्वाला के शिव मंदिर में करीब 40 वर्षों से रह रहे बाबा मुनि गिरि पर रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। मुनि गिरि मंदिर की सराय में सोए हुए थे।

खिड़की से व्यक्ति कमरे में घुसा और अंदर से बंद दरवाजे को खोल कर उसके अन्य साथी अंदर आए। हमलावरों ने कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे। जिस कारण उनकी पहचान बाबा नहीं कर पाए। घायल करने के बाद हमलावरों ने बाबा मुनि गिरि के हाथ पांव व मुंह कपड़े से बांध दिए।
विज्ञापन


फिर सराए के कमरों के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। बाबा मुनि गिरि रात भर कमरे में ही बेहोश पड़े रहे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर के सामने दुकान करने वाले राकेश कौंडल ने बाबा को मंदिर परिसर में नहीं देखा तो उन्होंने आवाजें लगाई।
Trending Videos
विज्ञापन

दुकानदार ने दी पुलिस को सूचना

उन्होंने मंदिर में जाकर देखा तो बाबा के हाथ व पांव बंधे हुए थे और अचेत अवस्था पड़े थे। उसके बाद राकेश कौंडल ने आसपास के लोगों को आवाजें लगाकर इकट्ठा किया और उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर को भी इस घटना की सूचना दी।

उसके बाद स्थानीय युवकों राकेश कौंडल, कपिल, ज्योति प्रकाश, जीवनु, उपप्रधान लौंगनी पंचायत ओम चंद बाबा को उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर लाए। हमलावर करीब 70 हजार रुपये की राशि भी ले गए। बाबा पर हमले की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से कई भक्त मौके पर पहुंचे।

प्रधान ग्राम पंचायत लौंगनी सरी संजय कुमार, उपप्रधान लौंगनी ओम चंद, जगदीश चंद, जीवन लाल,ममता, मोनिका, सोनिका, गीता देवी आदि ने पुलिस से मांग की है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करके सख्त कार्यवाही की जाए।

ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में रोक लग सके। इस बारे में थाना प्रभारी जय लाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानवीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें