फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के बीच से लाखों रुपए कैश से भरी एटीएम ले उड़े शातिर

Tue, 14 Jun 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते कोटखाई के गुम्मा बाजार में स्टेट बैंक की एटीएम को ही चोर उड़ा ले गए - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते कोटखाई के गुम्मा बाजार में स्टेट बैंक की एटीएम को ही चोर उड़ा ले गए। यह घटना वीरवार देर रात को करीब एक बजे हुई। एटीएम में चार लाख 13 हजार 700 रुपये कैश था।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना मिलते पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शातिर वीरवार देर रात को कोटखाई के गुम्मा बाजार के बीचोंबीच स्थापित एटीएम को ही उड़ा ले गए। रात के समय एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी गई चोरी की यह वारदात

चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले शातिरों ने मशीन में लगी बैटरी की तारों को काटा। - फोटो : demo pic
चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले शातिरों ने मशीन में लगी बैटरी की तारों को काटा। इसके बाद वे एटीएम किसी वाहन में उठाकर को ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी नहीं मिल पाई है।

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्टेट बैंक कोटखाई के शाख प्रबंधक तुलसीराम ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेवारी एक प्राइवेट कंपनी के पास है। बैंक इसका केवल संचालन करता है।

उन्होंने बताया कि एटीएम में चार लाख 13 हजार 700 रुपये कैश था। उधर, कोटखाई के थाना प्रभारी श्याम तोमर ने कहा पुलिस ने गुम्मा में स्टेट बैंक के एटीएम चोरी का मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें