फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने 16 लाख से भरी एटीएम उखाड़ ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिलासपुर जिले के मलोखर क्षेत्र के खारसी चौक से शातिर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम ही उखाड़कर फरार हो गए। एटीएम के कैश बॉक्स में लगभग पौने 16 लाख रुपये की राशि थी खारसी पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


शातिर मशीन के साथ सीसीटीवी कैमरे को भी अपने साथ उखाड़कर ले गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने कुछ सैंपल भी जांच को लैब भेजे हैं। अलर्ट के बाद जिले से सटी तमाम सीमाएं सील कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम में सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था।

चार इंच के नटों पर टिकी थी मशीन

डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि एटीएम मशीन चार-चार इंच के नटों के सहारे लगाई गई थी। शातिर टाइलों में लगे इन नटों को उखाड़ने में कामयाब हुए हैं। सीसीटीवी कैमरा भी मशीन के साथ ही चुराया गया है। यह नट दो इंच टाइलों में और दो इंच मशीन में घुसाए गए थे।

सुरक्षा गार्ड की नहीं थी व्यवस्था
बैंक के इस एटीएम में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं थी। डीएसपी ने बताया कि इस बारे बैंकों की राय अलग-अलग हैं। बैंक प्रबंधन का कहना है कि एटीएम ठेके पर एजीएस कंपनी को दिए गए हैं। देखरेख का जिम्मा इसी कंपनी का है। बैंक के पास गार्ड रखने का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि कंपनी के अधिकारियों को कहना है कि वह वहीं कार्य करते हैं, जो बैंक प्रबंधन कहता है।
विज्ञापन

सुबह के समय चला पता

पुलिस के अनुसार इस एटीएम की देख रेख का जिम्मा बैंक प्रबंधन ने एजीएस नामक कंपनी को दिया है। सुबह करीब 7:30 बजे कंपनी द्वारा रखा गया सफाई कर्मी मनी राम वहां पहुंचा तो एटीएम मशीन गायब देख उसके होश उड़ गए।

इसकी सूचना उसने तुरंत एजीएस कंपनी के एरिया मैनेजर सुनील कुमार को दी। सुनील ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बरमाणा थाना के एसएचओ अशोक चौहान के अलावा डीएसपी हैडक्वाटर प्रताप सिंह ठाकुर टीम सहित स्वयं मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज लिया गया है। बैंक प्रबंधन के अनुसार एटीएम में 15,86,300 रुपये थे। पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया है। थाने-चौकियों को भी चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। जगह-जगह नाके लगाकर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें