फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी और युवक से हुई लाखों की एटीएम ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर एक शातिर ने एक कारोबारी व एक युवक के खातों से लाखों की राशि निकाल ली। शातिर ने दोनों एटीएम कार्ड से हिमाचल के धर्मशाला, झारखंड और उत्तराखंड में पैसे निकाले हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया गया है कि यह कारनामा 25 वर्षीय युवक ने किया है। यह दावा पुलिस सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर कर रही है, लेकिन एटीएम कक्ष में घटिया क्वालटी के सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दाड़लाघाट में शातिर ने 30 जुलाई को घटना को अंजाम दिया। वहीं दो दिन बाद कुल्लू में शातिर ने एटीएम कार्ड से पैसे निकाले। दाड़लाघाट बाजार में 30 जुलाई को एक व्यापारी एटीएम मशीन से पैसे निकाल रहा था, लेकिन तीन-चार बार एटीएम कार्ड प्रयोग करने के बावजूद पैसा नहीं निकाल पाया और कार्ड हैंग हो गया। उसी समय एक 25 वर्षीय युवक एटीएम कक्ष में आया जिसने व्यापारी की मदद करने की बात कही और व्यापारी से कार्ड लेकर एटीएम मशीन से ट्रांजेक्शन करने लगा, लेकिन कार्ड नहीं चला।

इस दौरान शातिर युवक ने एटीएम कार्ड एक्सचेंज कर लिया। उसके बाद युवक ने व्यापारी के एटीएम कार्ड से करीब सवा दो लाख की राशि निकाल ली। व्यापारी को जब खाते में जीरो बैलेंस होने की सूचना मिली तो इसकी रिपोर्ट दाड़लाघाट थाना में करवाई। रिपोर्ट में व्यापारी भगत राम पुत्र चिन्नू राम निवासी दाड़लाघाट में बताया कि वह एटीएम से पैसा निकालने गया था। इस दौरान एक युवक ने धोखे से उसका कार्ड बदल दिया और बाद में एटीएम से लाखों की राशि निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के भुंतर में दिया घटना को अंजाम

शातिर ने इसी तरह की घटना को दो दिन बाद कुल्लू के भुंतर स्थित एक एटीएम में एक युवक को दिया। वहां भी जब एक युवक का एटीएम कार्ड नहीं चल रहा था जिस पर शातिर ने युवक की मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में खाते से राशि निकाल ली।

चकमा देकर पैसे निकालने की सूचना उस समय लगी जब शातिर भुंतर में अंकुश कुमार निवासी औट जिला मंडी के युवक के अकाउंट से कुछ राशि दाड़लाघाट के व्यापारी के खाते में वापस ट्रांसफर किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े होने के कारण पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पाया कि शातिर ने दोनों घटना को अंजाम देने के बाद धर्मशाला, पंचकूला, हिसार और उत्तराखंड के एटीएम से भी ट्रांजेक्शन की।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच के लिए दाड़लाघाट एटीएम कक्ष की सीसीटीवी फुटेज घटिया आने से इस पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के दौरान एटीएम कक्ष में युवक और व्यापारी की छवि सीसीटीवी में सही ढंग से दिखाई नहीं दी है जिससे अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इससे साबित होता है कि विभिन्न बैंकों के एटीएम में सीसीटीवी की क्वालिटी सही नहीं है।

दाड़लाघाट के डीएसपी नरवीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। इसमें कुल्लू के भुंतर में भी एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से एटीएम में बेहतरीन सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें