फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के नाम पर ठगी, फौजी छुट्टी लेकर फरार, खाते में मिले 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनियोजित तरीके से सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से पैसे ऐंठने का गोरखधंधा कोई एक शख्स नहीं बल्कि एक बड़ा नेटवर्क चला रहा है। भर्ती के लिए पैसे लेने वालों के इस गिरोह में कुछ फौजी भी शामिल हैं। बिलासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी तिलक राज से हुई पूछताछ के बाद मामले में एक फौजी का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


हालांकि, वह कहां तैनात है इसका पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फौजी ने घर आने की बात कहकर छुट्टी ले ली है और फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक टीम संबंधित फौजी के जिले को भेजी है।

अकाउंट में कहां से आए 16 लाख

बिलासपुर पुलिस ने सेना में भर्ती कराने के लिए खुद को आर्मी का कर्मचारी बताकर पैसे लेने वाले तिलक राज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार इस गोरखधंधे के पीछे किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरा गिरोह शामिल हैं। इसका खुलासा जल्द ही होगा। एसपी अशोक कुमार के अनुसार आरोपी के बैंक अकाउंट को खंगालने के बाद पता चला है कि उसके अकाउंट में लगभग 16 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है।
विज्ञापन

बड़े गिरोह का नेटवर्क होने की आशंका

उसके खाते में पैसे आए भी है और उससे समय समय पर निकाले भी गए हैं। ऐसे में इसकी आशंका है कि यह बड़े गिरोह का नेटवर्क है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक फौजी का नाम भी सामने आया है।

उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम भेज दी है। वह फौज से भी छुट्टी लेकर फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी तिलक राज ने चार-पांच लोगों से सेना भर्ती के नाम पर पैसे लेने की बात कबूली है। इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें