फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग पर गया अमेरिकी नागरिक किडनैप, केस दर्ज

Fri, 14 Oct 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण से पिन पार्वती वैली की ओर से ट्रैकिंग पर निकला विदेशी का करीब दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वीरवार को लापता हुए अमेरिकी नागरिक की मां ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में उनके बेटे की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विदेशियों के लिए डेथ वैली के नाम से विख्यात पार्वती घाटी से अमेरिका मूल का जस्टिन एलेग्जेंडर 22 अगस्त से पार्वती घाटी से पिन वैली की ओर ट्रैकिंग पर निकला था।

उनके फ्रेंच दोस्त की ओर से दी शिकायत में कहा था कि एक हफ्ते के बाद मणिकर्ण लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन करीब दो माह बाद भी न तो उससे संपर्क हो पाया है न ही उसका कोई सुराग पता लग रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद मणिकर्ण पुलिस उसे ढूंढने निकली थी, लेकिन विदेशी का अता-पता नहीं लग सका। वीरवार को उनकी मां अमेरिका से कुल्लू पहुंचीं और अपने बेटे के किडनैप होने का आरोप लगाया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस अब नए सिरे से

जांच शुरू करेगी। मणिकर्ण से विदेशी किस ओर निकला था, इस ट्रैक को ट्रेस किया जाएगा। विदेशी ट्रैकिंग पर निकलने से पहले कहां रुका था, इसका भी पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें