बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के बल्ल-खरयाला में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर ढाई घंटे चक्का जाम किया। इससे शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
गुस्साए ग्रामीणों को शांत करने के लिए घुमारवीं और भराड़ी थानों से पुलिस बल पहुंचा। घुमारवीं से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से लोगों में रोष रहा। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने शव सड़क से उठाया।