फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी जज को अदालत से मिली जमानत

Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में इंसाफ के लिए रिश्वत लेने के आरोपी जज गौरव शर्मा को अदालत से जमानत मिल गई है। शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-एक पुने राम पहाडिय़ा की अदालत में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी जज की जमानत मंजूर की है। 
विज्ञापन


आरोपी जज गौरव शर्मा को गत शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-दो की अदालत से 14 दिन का न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोपी जज की ओर से जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी गई। जिस पर शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-एक की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी जज की ओर से अधिवक्ता पीएस सेन, जीपी गुलेरिया व लाल सिंह राणा ने पैरवी की है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी जज की जमानत को मंजूर किया। 

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को विजिलेंस ने एसीजेएम गौरव शर्मा को सरकारी आवास से रिश्वत लेते हुए रंग हाथों पकड़ा था। विजिलेंस ने आरोपी जज के बैंक खातों और लॉकरों को भी खंगाला। जिसकी जांच चल रही है। डीएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि आरोपी जज को अदालत से जमानत मिल गई है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें