हमीरपुर जिले में करीब 60 निवेशकों ने अपनी जमापूंजी कंपनी के खाते में जमा करवाई। कुछेक निवेशकों ने तो कंपनी पर इस तरह विश्वास जताया कि उन्होंने सीधे 10 से 20 लाख रुपये जमा करवा दिए, लेकिन कुछ माह के बाद कंपनी ने हमीरपुर में अपना कार्यालय बंद करके बोरिया बिस्तर समेट लिया।
इसके बाद खाताधारकों ने पुलिस थाना हमीरपुर में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सवा दो साल तक चली लंबी पूछताछ के बाद जब पुलिस प्रबंधकों तक पहुंचती, इससे पहले ही वह अपना ठिकाना बदल लेते। आखिरकार पुलिस ने दंपति को गुजरात से धर दबोचा।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने पुलिस ने गुजरात से निजी कंपनी के चेयरमैन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।