फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की ठगी में दंपति गुजरात में दबोचे, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Tue, 29 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये का चूना लगाकर भागने वाले कंपनी के प्रबंधकों को हमीरपुर पुलिस ने गुजरात के कच्छ से दबोचा है। पुलिस दंपति को गिरफ्तार कर हमीरपुर लाई है। आरोपियों को मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मोहिंद्र बंसल और अंजू बंसल के रूप में हुई है। दोनों के देश में कई जगह अपने फर्जी पते दे रखे हैं, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल हो गया था। निजी कंपनी के प्रबंधकों की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के अन्य शेयर होल्डरों और निदेशक मंडल के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कंपनी ने कुछ वर्ष पहले हमीरपुर एचआरटीसी बस स्टैंड के साथ एक बहुमंजिला भवन में अपना कार्यालय खोला था। कंपनी के एजेंटों ने जिले के लोगों को कई प्रलोभन दिए। उन्होंने कहा कि जो कंपनी में पांच लाख रुपये से अधिक का निवेश करेगा, उन्हें प्रतिमाह चार फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआती माह में कुछेक निवेशकों को कंपनी ने अच्छा ब्याज दिया, लेकिन उसके बाद कंपनी ने प्रतिमाह डेढ़ फीसदी ब्याज देने की बात कहकर निवेशकों से उगाही जारी रखी। 

विज्ञापन

ऐसे ठगे जिले के 60 निवेशक

हमीरपुर जिले में करीब 60 निवेशकों ने अपनी जमापूंजी कंपनी के खाते में जमा करवाई। कुछेक निवेशकों ने तो कंपनी पर इस तरह विश्वास जताया कि उन्होंने सीधे 10 से 20 लाख रुपये जमा करवा दिए, लेकिन कुछ माह के बाद कंपनी ने हमीरपुर में अपना कार्यालय बंद करके बोरिया बिस्तर समेट लिया।

इसके बाद खाताधारकों ने पुलिस थाना हमीरपुर में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सवा दो साल तक चली लंबी पूछताछ के बाद जब पुलिस प्रबंधकों तक पहुंचती, इससे पहले ही वह अपना ठिकाना बदल लेते। आखिरकार पुलिस ने दंपति को गुजरात से धर दबोचा।

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने पुलिस ने गुजरात से निजी कंपनी के चेयरमैन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें