फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी, बच्चों की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते जुब्ब्ल में अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जय चंद को पुलिस ने रोहड़ू बसस्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पढ़ें, आखिर किन हालात में नेपाली ने किए 3 कत्ल?
इसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी यह हत्या के कारणों के बारे में नहीं बता रहा है। लेकिन पूछताछ में जल्द ही सारा मामला सुलझ जाएगा।

आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर डाली थी।

हत्या के बाद से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाली जय चंद झालड़ी गांव में मुकुंद लाल के बगीचे में मजदूरी करता था। सोमवार रात वह बहुत ज्यादा नशे में था। इसी नशे में उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

ढारे में पहुंचने के बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी कृष्णा (38), बेटी अंजू (5) और बेटे काका (डेढ़ साल) की निर्मम हत्या कर दी। घटना के समय मौके पर मौजूद उसकी तीन बेटियों ने भाग कर जान बचाई।

जुब्बल पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया और मंगलवार सुबह तक किसी को भी इस तिहरे हत्याकांड का पता नहीं था।
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस

देर रात हुए इस हत्याकांड की पुलिस को अगले दिन सूचना मिली थी। इसके बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी की गई लेकिन मंगलवार शाम तक इसका कहीं कोई पता नहीं चला था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तिहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जल्द ही हत्या के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें