हमीरपुर जिला थाना सुजानपुर के अंतर्गत डोली गांव में ट्राले की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था।
आयुष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और अब इकलौते बेटे की हादसे में मौत के बाद उसे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डोली गांव में वीरवार को सड़क पार कर रहे आयुष चौहान को एक ट्राले ने कुचल दिया। आयुष डीएवी स्कूल आलमपुर में दूसरी कक्षा में पढ़ता था।
उसे स्कूल बस छोड़ने आई थी। स्कूल बस से उतरा और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे गंभीरवस्था में सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।