किला बाबा बेदी गेट के समीप सिलिंडर से भरे ट्रक की कुंडी में स्कूटी फंस गई। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में ज्योति के सिर और पांव पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि बेटे विनायक को मामूली खरोंचें पहुंची हैं।
ज्योति और रचना देवी का आपस में सास-बहू का रिश्ता है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम विनय मोदी ने बताया कि प्रशासन ने मृतका के परिजनों को राहत राशि प्रदान की है।