फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप बाइक में जबरदस्त टक्कर, दो की मौत

Sat, 16 May 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा राष्ट्रीय मार्ग पिंजौर-स्वारघाट पर किशनपुरा के पास हुआ।
विज्ञापन


एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो कामगारों को मौत हो गई। पिकअप चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन उसे शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया।

बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था जिससे चलाक की नालागढ़ पहुंचते ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरा हादसा सोलन के सलोगड़ा के पास हुआ। एचआरटीसी की बस से कार टकरा गई।
विज्ञापन


इसमें सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए सोलन अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बद्दी पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर सायं यह घटना किशनपुरा गांव में हुई।

उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर तहसील खागा गांव लादलेपुर निवासी रंजन यादव (35) बाइक पर किशनपुरा की ओर जा रहा था। इसके पीछे उत्तर प्रदेश के जिला खुशी नगर, तहसील टमकुई गांव के पकड़हारपुर निवासी विजय सिंह (32) सवार था।
विज्ञापन

पिकअप बाइक की टक्कर में दोनों की मौत

जैसे ही ये दोनों किशनपुरा गेट के पास पहुंचे एक पिकअप एचपी 12-9834 की चपेट में आ गए। आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।

दोनों को घायल अवस्था में नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने रंजन यादव को मृत घोषित कर दिया और विजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन विजय ने भी पीजीआई में शनिवार सुबह दम तोड़  दिया।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिकअप को ‌कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एक मृतक का नालागढ़ व दूसरे का चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सलोगड़ा में शनिवार को सुबह आठ बजे हादसा हुआ है।

शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी की बस से एक कार जा टकराई जिसमें 35 वर्षीय मनोज कुमार निवासी दिल्ली और 38 वर्षीय अजय कुमार निवासी शिमला सवार थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें