फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के पास खाई में गिरी बोलेरो, युवक की मौत

Fri, 18 Apr 2014 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ठियोग के पास मत्याना की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 साल के प्रकाश चंद पुत्र राम लाल निवासी मत्याना शड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ, जब एचपी 09 सी 2063 नंबर की बोलेरो नरैल सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान यह गहरी खाई में जा गिरी।

रात करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यहां सड़क के नीचे एक गाड़ी गिरी है। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया।

घायलों को उपचार के लिए ठियोग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें