राष्ट्रीय राजमार्ग 22 नारकंडा के साथ लगते एकांतबाड़ी में बस से गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उल्टी करने बस के दरवाजे पर आए नेपाली मूल के दो लोग अचानक बस का दरवाजा खुलने के कारण बस से बाहर गिर गए।
इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में ईलाज चल रहा है। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। घटने की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी बस कुमार सर्विस एचपी 62-0440 जो रिकांगपिओ से शिमला की ओर जा रही थी।