फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों से भरी ट्रैक्स पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर की शिवान पंचायत में स्कूल बच्चों से भरी एक ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया, जहां से छात्रों को रामपुर और शिमला के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैक्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पाटी जुब्बल के पास सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में 10 साल की मासूम महिमा मंगल पुत्री संदीप मंगल निवासी शिवान की कुमारसैन अस्पताल में मौत हो गई है।

ये हुए घायल

प्रियांशी पांच साल, स्वीनम बाली 4 साल, उत्कर्ष 9 साल, डिंपी तीन साल, निमिता आठ साल, ईशिता छह साल, रुचि 16 साल, पूजा साल, मोनिका 16 साल, अंकुश 13 साल, अंजू तीन साल का कुमारसैन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इसके अलावा बडा गांव स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद नैतिक पांच साल, परीक्षित नौ साल, स्वाति 10 साल, ईशिता निधि चार साल, एंजल चार साल, दिग्विजय दस साल, दिग्विजय 11 साल, दिव्या 7 साल, अर्नव पांच साल, श्रेया 11 साल, ओशीन 10 साल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पांच लोग आईजीएमसी रेफर

गंभीर रूप से घायल वाहन चालक बनारसी दास पुत्र धर्म दास गांव मंझकराडी शिवान, रमा शर्मा पत्नी मदन शर्मा, श्वेता पुत्री बलवंत, चितांशा, पुत्री मदन शर्मा और सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

क्या कहना है पुलिस का
डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि हादसा ओवरलोडिंग के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, तहसीलदार कुमारसैन डीएस नेगी ने मृतक के परिजनों को 5000 और घायलों के परिजनों को दो-दो हजार की फौरी राहत जारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें