हिमाचल के कांगड़ा में हुए एक सड़क हादसे में एक ही
परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो
गई। हादसा इतना भयानक था कि शव बाहर निकालने में भी घंटों लग गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। एक ही परिवार के तीनों लोग रैंटा गांव (धवाला) उपमंडल देहरा के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह किशोरी लाल (68) अपने भाई प्रकाश चंद (56) और दोनों बेटों विपिन (37) और संजय (35) के साथ अपनी कार में दवाई लेने जालंधर जा रहे थे। ढलियारा के निकट एक तीखे मोड़ पर चिंतपूर्णी की ओर से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल विपिन कुमार ने साहस दिखाते हुए अपने घर और 108 एंबुलेंस के नंबर पर फोन किया।