उन्होंने बताया कि बलजिंदर ने होटल के कमरे के साथ लगती नदी की तरफ जो कमरे की ग्रिल थी, उसमें रस्सा फंसाकर गले में डालकर फंदा लगा लिया। उनका कहना था कि सोलन में बलजिंदर के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
अब बुधवार को शिमला में पोस्टमार्टम होगा और बुधवार शाम तक ही बलजिंदर का शव बठिंडा लाया जाएगा। धर्म सिंह ने बताया कि सोमवार को जब बलजिंदर घर से मोटरसाइकिल पर गया था तो वह अपने मोबाइल में चलने वाले पुराने सिम को निकाल कर रख गया था और उसने रास्ते में एक नया सिम ले लिया था।
इसी से उसने सोलन जाकर अपने मोबाइल फोन से आप नेता दीपक बंसल को फोन किया था। वहीं दीपक बंसल ने कहा कि उनसे बलजिंदर की सोमवार को कोई बात नहीं हुई। चार दिन पहले पार्टी की तरफ से बठिंडा में जोन अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उनकी मुलाकात बलजिंदर के साथ हुई थी।
बलजिंदर बठिंडा से आम आदमी पार्टी का सरगर्म सदस्य था और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। सोमवार सुबह करीब 8:06 मिनट पर बलजिंदर ने अपनी फेसबुक की प्रोफाइल तस्वीर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ली हुई सेल्फी को लगाया था।
इस से एक दिन पहले बलजिंदर ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि कई बार इंसान से गलतियां हो जाती हैं पर उन गलतियों को सुधारकर इंसान बनने में हजारों साल लग जाते हैं, मैं भी उनमें से एक हूं।
खुदकुशी से पहले पी थी एक बोतल शराब
मृतक बलजिंदर के दादा धर्म सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस की सूचना पाकर सोलन के होटल में पहुंचे तो वहां पर पता चला कि उसने खुदकुशी करने से पहले एक बोतल शराब की पी थी और साथ में मीट खाया था। होटल स्टाफ ने बलजिंदर से रात के समय खाने के बारे में भी पूछा था लेकिन उसने कहा था कि वह खुद उन्हें खाने के बारे में बोल देगा।