फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ही निकला मालिक के घर में डकैती कराने का 'मास्टरमाइंड', इस तरह से पकड़ में आया

Wed, 20 Jun 2018 06:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन

व्यवसायी सौरभ कौशल के घर में डकैती उसके नौकर ने अपने साले के साथ मिलकर डलवाई थी। पुलिस ने नौकर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को डकैती का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस अभी चार और बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से लूटे गए जेवरात और 55 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मंगलवार को बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि प्रगति विहार कालोनी गली नंबर आठ कुल्यालपुरा निवासी व्यवसायी सौरभ कौशल के साथ नौकर प्रकाश और उसके साले अजय को 14 जून की रात डकैतों ने असलहे के बल पर कमरे में बंद लाखों का माल साफ कर दिया था। डकैत दुकान और घर को खंगालकर तीन लाख 80 हजार रुपये और 15 तोला जेवरात लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने लूट में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास से डकैती में शामिल चार आरोपियों को 55 हजार रुपये नगद, सोने के हार, तीन सेट झुमके, ब्रेसलेट, चांदी और तांबे के पुराने सिक्के, लेडीज घड़ी, अन्य जेवरात और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में मुरादाबाद जिले के मूढ़ापांडे खड़कपुर निवासी रोहताश, बरेली जिले के आंवला बजरिया निवासी नवी हसन, व्यवसायी का नौकर वेलेजली लॉज हल्द्वानी निवासी प्रकाश कश्यप और बरेली जिले के कुरेरियन निवासी अजय कश्यप उर्फ अज्जू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार नौकर प्रकाश के कहने पर ही व्यवसायी के घर में डकैती डाली गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

लूटे गए माल का हिस्सा देने आए थे, पकड़े गए

arresting
लूटे गए माल का हिस्सा देने आए थे, पकड़े गए
डकैती के आरोपियों रोहताश और नबी हसन ने बताया कि वे लूट के माल का हिस्सा व्यवसायी के नौकर प्रकाश और उसके साले अजय को देने के लिए आए थे। पुलिस को पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार अजय का भाई दिनेश एक माह पहले यहां आया था। इस बीच प्रकाश ने अपने मालिक सौरभ कौशल के यहां डकैती करने का सुझाव दिया। डकैती से पहले दो बार गिरोह के लोगों ने रेकी की थी।

गुरुजी और समीर बने थे क्राइम ब्रांच के अफसर
पुलिस ने बताया कि अभी अजय के भाई दिनेश कश्यप के अलावा जुनैद, समीर और रामपुर जिले के रहने वाले अंकल उर्फ गुरुजी की तलाश है। डकैती के दौरान अंकल उर्फ गुरुजी और समीर क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर घर में घुसे थे। नबी हसन और दिनेश घर के बाहर निगरानी कर रहे थे।

दिनदहाड़े डकैती डालने की योजना थी
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि बदमाश एक दिन पहले दिनदहाड़े डकैती डालना चाहते थे लेकिन पड़ोसी के घर काफी लोगों की आवाजाही देखकर बदमाशों ने 14 जून की रात डकैती डालने की योजना बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें