फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसके लिए जानलेवा साबित हुआ रोमांच का ये खेल

Mon, 05 May 2014 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के बंदरोल सब्जी मंडी के समीप राफ्ट पलटने से एक पर्यटक महिला की मौत हो गई। कर्नाटक की रहने वाली यह महिला अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने आई थी।
विज्ञापन


इस सैर सपाटे के दौरान यह अपने परिवार के साथ कुल्लू पहुंची। यहां सभी राफ्ट पर रोमांच के इस खेल का मजा ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार नागाबाग से एक राफ्ट पर ये छह लोग ब्यास नदी में अठखेलियां कर रहे थे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। करीब 4.30 बजे हवा का एक तेज झोंका आया। हवा के इस तेज झोंके में राफ्ट पलट गई।

राफ्ट में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। राफ्ट पलटते ही बचाव दल ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि इस महिला की मौत हो गई।

महिला की पहचान चंदना निरूप कुमार (38) निवासी जिला हासन कर्नाटक के रूप में हुई। राफ्ट में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें