फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कांस्टेबल को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी वाले से झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने समझाया और उसे ऐसा करने से मना कर दिया। मगर इस शख्स ने उल्टा पुलिस के खिलाफ ही साजिश रच डाली। देर रात ये गुमटी पर आया और कुंडी लगाकर मिट्टी का तेल छिड़क दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि ये गुमटी में आग लगा पाता दूसरा कांस्टेबल यहां पहुंच गया। मामला शिमला के मेहली इलाके का है। यहां पुलिस गुमटी पर मिट्टी का तेल छिड़कने वाले आरोपी युवक की पहचान हो गई है।

आरोपी लोकेश मैहली का रहने वाला है। वारदात के बाद से यह फरार चल रहा है। मौके पर से पुलिस ने एक कैनी बरामद की है। इसमें थोड़ा केरोसिन भी मिला है। पुलिस के अलावा वारदात का कोई भी चश्मदीद अब तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

कांस्टेबल अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार रात वह पुलिस गुमटी मैहली चौक पर कांस्टेबल हेमंत के साथ था। रात करीब डेढ़ बजे लोकेश वहां पर आया और गाड़ी वाले के साथ झगड़ा करने लगा। ऐसा करने से उन्होंने आरोपी युवक को रोका और उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।

रात करीब 2.45 बजे जब वह गुमटी के भीतर बैठा था तो उसे पता चला कि किसी ने बाहर से कुंडी लगा दी है। उसने कांस्टेबल हेमंत को आवाज लगाई। हेमंत जब वहा पहुंचा तो आरोपी युवक वहां खड़ा था। वह कैनी से मिट्टी का तेल गुमटी पर छिड़क रहा था।

हेमंत को देखकर वह कैनी छोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कुंडी खुलने के बाद जब वह बाहर आया तब उसे पता चला कि मिट्टी का तेल छिड़का गया है। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें