एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने मासूका न मिली तो उसकी मां पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया।
- फोटो : Demo pic
एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने मासूका न मिली तो उसकी मां पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट की एक पंचायत का है।
वीरवार सुबह करीब पौने आठ बजे महिला अपने घर के बाहर सड़क पर सरकाघाट जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इतने में देव ब्राड़ता गांव का आरोपी शांता कुमार (23) 12वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी के अपहरण की मंशा से वहां आ धमका।
शांता ने यहां सड़क पर मौजूद अन्य लोगों से छात्रा की जानकारी मांगी। इस बीच उसे पता चला कि लड़की के माता-पिता ने उसे मामा के घर भेज दिया है। तैश में आकर शांता ने सड़क पर बस का इंतजार कर रही लड़की की मां पर बाइक चढ़ा दी और फरार हो गया।
कई महीनों से परेशान कर रहा था आरोपी
मृतका के परिजनों के अनुसार आरोपी 3-4 महीने से उनकी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था।
- फोटो : Demo pic
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन से तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। डॉक्टरों ने यहां से महिला को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया लेकिन चोलथरा से कुछ दूरी पर उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के परिजनों के अनुसार आरोपी 3-4 महीने से उनकी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने बताया कि वे शर्मिंदगी के डर से पुलिस के पास नहीं गए।
डीएसपी सरकाघाट मदन लाल धीमान ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 336, 337, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।