फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर आई बहनों को सरेआम पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने भैयादूज पर घर आई बहनों को पीट दिया। साथ ही मां की भी पिटाई कर उसे लहुलूहान कर दिया। रिश्तों को तार तार करते हुए आरोपी ने अपनी मां के कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी का है। यहां मलकू माजरा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बेटे ने मां को पीट-पीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। लोगों ने उस पर कंबल डाल कर उसके शरीर को ढका।

वहीं भैयादूज पर आई तीनों बहनों व बहनोई को लहूलुहान कर दिया। यही नहीं मारपीट छुड़ाने आए लोगों की भी धुनाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मलकूमाजरा में चेतराम व गुरपाल (पाला) दो सगे भाई हैं, लेकिन उनकी मां अलग-अलग है। चेतराम की चार बहनें है। पिता के मरने के बाद सभी के नाम जमीन हो गई।

चेतराम ने अपनी जमीन पर मकान बना रखा है, लेकिन शुक्रवार को वह अपनी बहनों की जमीन पर मकान बनाने लगा। भैयादूज पर आई तीनों बहनों व सतौली मां रामकली ने इसका विरोध जताया तो चेतराम ने पड़ोसी व उसके बेटों समेत एक दर्जन लोगों की धुनाई कर दी।

मारपीट के दौरान रामकली का कमीज फट गया। इस दौरान अन्य महिलाओं ने उसके शरीर को कंबल से ढका। उसने तीनों बहने देबो, बिमला व तारा और बहनोई गुरपाल सिंह की भी पिटाई कर दी। गुरपाल सिंह के सिर व बहनों के बाजू व टांगों में चोटें आई है।
विज्ञापन

बीच बचाव करने वालों को भी पीटा

इस बीच चमन लाल, सुरजीत, सरनी, रौणकी राम, गुरमुख महिलाओं को छुड़ाने के लिए आए तो उनके बाजू पर डंडा मार दिया जिससे बाजू फ्रेक्चर हो गया। सभी घायलों को बद्दी के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रामकली ने बताया कि उसके सौतेला बेटा चेतराम को पहले ही लड़कियों के जमीन में मकान बनाने के लिए मना कर दिया गया था। दिवाली की छुट्टियों के दौरान मकान खड़ा करना चाहता था। एतराज करने पर मारपीट की।

उधर, एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस विवादित जमीन की निशानदेही कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें