पीने के पानी को लेकर गोहर के डुघा गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प हो गई। इसमें एक भाई के सिर पर पाइप के वार गहरी चोट लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने सीएचसी गोहर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया।
यहां से चिकित्सकों ने उसे मंडी रेफर कर दिया है। पुलिस ने राम सिंह पुत्र टोडर की शिकायत पर हमलावर चचेरे भाई के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे राम सिंह और उसका चचेरा भाई पानी की पाइप को लेकर आपस में उलझ गए।
दोनों चचेरे भाइयों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई ने राम सिंह के सिर पर पाइप से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में राम सिंह घर वालों ने उसे सीएचसी गोहर पहुंचाया। जहां से उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चिकित्सकों ने मंडी रेफर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।