फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोना बेच बनाता था 'उल्लू', गिरफ्तार

Wed, 28 May 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में नकली सोना बेच कर लोगों को लाखों की चपत लगाने वाले सरगना सदर थाना पुलिस ने जाल बिछा कर धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से ढाई किलो नकली सोना बरामद किया है। आरोपी को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस गहन तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


मंडी, सोलन, अर्की, शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू में लोगों को नकली सोना बेच कर लाखों की चपत लगा चुका 60 वर्षीय शंकर को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना पता गांव कड़ी जिला अहमदाबाद, गुजरात बताया है। पुलिस आरोपी के पत्ते को सत्यापित करने में जुटी है।
Trending Videos

सिम बदल करता था डील

सदर थाना प्रभारी एसआई संजीव सूद ने बताया कि 28 नवंबर 2013 को कुल्लू निवासी कर्ण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बबलू नाम के एक व्यक्ति से आठ घोड़े खरीदने की एवज में तीन लाख 10 हजार रुपये की राशि दी।

मंडी के पड्डल ग्राउंड में उक्त व्यक्ति ने घोड़े दिखा कर अगले दिन गाड़ी से कुल्लू घोड़े भेजने की बात कही। घोड़े न पहुंचने पर जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह स्विच आफ था।

जिस पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मोबाइल आर्ब्जरवेशन पर लगाया। इसमें पाया कि आरोपी शंकर सिम बदल कर लोगों से बात कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने भी बिछाया जाल

एसएचओ ने बताया कि आरोपी फोन पर खुदाई के दौरान सोना मिलने की बात करता था। पुलिस दल ने कुल्लू में एक दुकान पर काम करने वाले नेपाली राम सिंह से संपर्क किया। राम सिंह ने कबूल किया कि एक व्यक्ति उसे दुकान पर मिला था और सोना खरीदने के लिए फोन करता है।

इस पर पुलिस ने जाल बिछा कर राम सिंह के कहने पर आरोपी शंकर को सोना लेकर मंडी बस स्टैंड के पास बुलाया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शंकर को धर दबोचा।

आरोपी शंकर ने गोहर के बाडा गांव निवासी जयराम को भी नकली सोने की 12 तोले चेन बेच तीन लाख की चपत लगाई थी। जयराम ने भी आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें