फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता की दबंगई, खामियाजा भुगत रही आम जनता

Tue, 25 Mar 2014 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देवनगर के लोग इन दिनों एक कर्मचारी नेता की दबंगई से परेशान है। नेता जी ने मनमानी करते हुए रास्ता बंद कर दिया है जिससे लोगों को चलने में दिक्कतें आ रही है। वहीं, देवनगर जन कल्याण विकास समिति देवनगर ने इस कर्मचारी नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


समिति ने नगर निगम को भेजी शिकायत में प्रभावशाली व्यक्ति पर सीढ़ियां तोड़ने का आरोप लगाया है। आम रास्ता बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग नाले से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

समिति का आरोप है कि नाले को भी अवैध डंपिंग से भर दिया गया है। अध्यक्ष हरविंद्र ठाकुर ने बताया कि देवनगर में एके फर्नीचर से हरीश कॉटेज तक करीब पांच साल पूर्व नगर निगम ने रास्ता बनाया था।
विज्ञापन


आधा रास्ता कर्मचारी नेता पहले ही मलबा फेंककर क्षतिग्रस्त कर चुका है और अब सीढ़ियों को भी तोड़ दिया गया है। मलबा फेंकने की शिकायत कई बार नगर निगम को की गई है लेकिन हर बार निगम कर्मी मौके पर जाकर मात्र चालान काटकर औपचारिकता निभा रहे हैं।

स्थानीय जीवन कुमार, सुभाष, अशोक और हरीश सहित कई अन्य ने बताया है कि एसडीए कांप्लेक्स से नीचे की ओर आ रहे नाले में भी भारी मात्रा में मलबा फेंका गया है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें