फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई समझकर पी लिया जहर

Mon, 23 Jun 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के झंडूता पुलिस चौकी के तहत एक युवती ने गलती से जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झंडूता गांव की 18 वर्षीय युवती कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इसके चलते वह दवाइयों का सेवन कर रही थी।

सोमवार सुबह के समय भी युवती ने रोजाना की तरह दवाई लेनी थी। उसने गलती से जहर की गोलियां ही निगल ली। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने युवती की नाजुक हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद युवती की हालत बेहतर बताई जा रही है।

अभी पीड़ित युवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में उपचाराधीन है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें