राजधानी शिमला के मैहली से एक निजी शिक्षण संस्थान में दूसरे की जगह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क की लिखित परीक्षा देते नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ आरोपी हरियाणा के जींद और एक लड़की चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। एसपी शिमला डी. डब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक रविवार को एसबीआई क्लर्क की लिखित परीक्षा थी।
शिमला शहर में परीक्षा के कई केंद्र थे। परीक्षा देने के लिए बाहरी राज्यों से भी अभ्यर्थी आए थे। मैहली स्थित परीक्षा केंद्र में सभी अभ्यर्थियों के फोटो और हस्ताक्षर मैच करवाए गए। सभी कुछ ठीकठाक चल रहा था। इसी बीच एक-एक कर अभ्यर्थी बाथरूम जाने के बहाने परीक्षा केंद्र से बाहर जाने लगे।