फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह एसबीआई क्लर्क परीक्षा देते नौ गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के मैहली से एक निजी शिक्षण संस्थान में दूसरे की जगह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क की लिखित परीक्षा देते नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ आरोपी हरियाणा के जींद और एक लड़की चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। एसपी शिमला डी. डब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक रविवार को एसबीआई क्लर्क की लिखित परीक्षा थी।
विज्ञापन


शिमला शहर में परीक्षा के कई केंद्र थे। परीक्षा देने के लिए बाहरी राज्यों से भी अभ्यर्थी आए थे। मैहली स्थित परीक्षा केंद्र में सभी अभ्यर्थियों के फोटो और हस्ताक्षर मैच करवाए गए। सभी कुछ ठीकठाक चल रहा था। इसी बीच एक-एक कर अभ्यर्थी बाथरूम जाने के बहाने परीक्षा केंद्र से बाहर जाने लगे।
विज्ञापन

50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूली

उनकी जगह दूसरे चेहरे परीक्षा केंद्र में बैठ गए। केंद्र में मौजूद कर्मचारियों को संदेह हुआ। तब तक नौ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से गायब हो चुके थे और उनकी जगह नौ अन्य बैठ गए थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर इन्हें दबोच लिया। पुलिस कार्रवाई देख असली अभ्यर्थी वहां से फरार हो गए। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

आरोपी पेपर पास करवाने की एवज में 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल करते हैं। यह एक संगठित गिरोह है जो अभ्यर्थियों और राइटरों के संपर्क में रहता है। हिमाचल के परीक्षा केंद्रों को यह सॉफ्ट टारगेट मानते हैं। बिचौलिए ही दोनों के बीच सौदा करवाकर अपना कमीशन काट लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें