फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाऐ 50 हजीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। थाना ढली के तहत कोटी पंचायत की क्यारी गांव की रहने वाली एक महिला के खाते से शातिर पचास हजार उड़ा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि आठ दिसंबर शाम करीब 7.52 बजे उसे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह जुंगा बैंक से बोल रहा है और आपका एटीएम बंद हो गया है। उसे नए सिरे से चालू करने के लिए पिन नंबर बताना होगा। उसकी बातों में आकर उसने एटीएम पिन उसे बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से पचास हजार निकाल लिए गए हैं। तब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इस संदर्भ में पुलिस चौकी जुंगा में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें