दूसरे मामले में पंथाघाटी से तीन युवकों को 44 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंथाघाटी में एक स्नूकर में युवक कई दिनों से नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके बाद कसुम्पटी चौकी से पुलिस टीम ने स्नूकर में देर रात रेड की और तलाशी ली। इसमें अर्की के निशांत शर्मा (25) से 20, ठियोग के सूरज भान (25) से 5 ग्राम और किन्नौर के राज कुमार (23) से 19 ग्राम चरस मिली।
पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक युवक शहर के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने वीरवार को इन सभी सात आरोपियों को अदालत में पेश किया।
अदालत ने इन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए कहा इन आरोपियों से नशे के सौदागरों का पता किया जाएगा।
पुलिस अब यह पता लगाएगी कि युवकों ने नशे की सामग्री कहां से खरीदी थी। चिट्टे के अभी तक एक दर्जन से अधिक मामले पुलिस पकड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।