फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी गाड़ी, चालक की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)।
ठियोग-हाटकोटी सड़क पर रविवार रात एक ईनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ।
विज्ञापन

ईनोवा गाड़ी नंबर एचपी 14बी 0672 कोटखाई से बेडर गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी छोल के पास अचानक सड़क से नीचे करीब एक हजार फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में एक मात्र चालक सवार था। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दमकल वाहन व स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल लाया गया। शव की पहचान बेडर गांव निवासी रोहित आजाद (33) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर गए पुलिस के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी में एक मात्र चालक सवार था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें