फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नाजायज संबंध पर छोटे भाई को मार डाला

Mon, 01 Jan 2018 07:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी टोला में युवक ने पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या कर दी और लाश घर में ही छिपा दी। हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। दो दिन बाद तीसरे नंबर के भाई ने घर में लाश देखकर हंगामा शुरू किया तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और पति-पत्नी को दोनों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वारदात शनिवार देर रात की है। जंगल छात्रधारी टोले के चोकट चौहान का बड़ा बेटा गुड्डू मजदूरी करता है। काम के चलते वह कई दिनों तक घर से बाहर ही रहता है। वारदात के दिन जब वह घर लौटा तो छोटे भाई शेरू को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया। पत्नी ने खुद को बेकसूर बताकर शेरू पर इज्जत लूटने का आरोप लगा दिया। पत्नी की बात पर यकीन कर गुड्डू ने धारदार हथियार से वार कर भाई को मौत के घाट उतार दिया और लाश को घर में ही रजाई में लपेटकर छिपा दिया। इसके पहले भी नाजायज संबंध के लिए दोनों भाइयों में झगड़ा हो चुका था।

किसी काम से दो दिन बाहर रहने वाले तीसरे नंबर के भाई रिंकू ने शेरू को घर पर न देखकर सवाल उठाए तो पति-पत्नी ने कहीं बाहर घूमने जाने का बहाना बना दिया। सोने जा रहे रिंकू ने जब कमरे में जाकर रजाई उठाई तो शेरू की लाश देखकर सन्न रह गया। रिंकू ने भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने गुड्डू और उसकी पत्नी से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल ली।
विज्ञापन


पिपराइच एसओ ने बताया कि पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि उसने भाई को पहले नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। हत्या अवैध संबंध के कारण की गई। गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें