हिमाचल के जिला ऊना में पशुशाला में रखे एक बेड बॉक्स को खोला तो पुलिस के होश उड़ गए। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बसोली गांव में एक पशुशाला से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चूरा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है।
पशुशाला में रखे बेड बॉक्स में छुपाकर रखी चूरा पोस्त की मात्रा 217.13 किलो आंकी गई है। इसे अलग-अलग लिफाफे में बांधकर रखा गया था। इसके अलावा बोरियों में भी चूरा पोस्त मिला है। छापेमारी के दौरान घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
सूचना मिलने के बाद डीएसपी कुलविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम की गुप्त सूचना मिली थी कि बसोली गांव में एक पशुशाला में काफी मात्रा में नशे की खेप रखी हुई है।
पुलिस की एसआईयू टीम में टीम बृज भूषण, सुरेश कुमार, सौरभ, अमित कुमार व प्रमोद सोमवार देर शाम यशपाल निवासी बसोली के घर पहुंचे। उन्होंने तलाशी शुरू कर की। तलाशी के दौरान पशुशाला में रखे बेड बॉक्स की तलाशी ली तो देख कर उनके होश फाख्ता हो गए।
पूरा बेड बॉक्स चूरा पोस्त से भरा हुआ था। इसके अलावा चूरा पोस्त से भरी बोरियां भी मिलीं है जिसकी मात्रा 217 किलो आंकी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी कुलविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी और पड़ोसी से पूछताछ की गई है।