फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर कर भागे युवकों ने पुलिस पर तान दी रिवाल्वर, गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के थाना क्षेत्र सुंदरनगर के तहत चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाके के दौरान कार को तलाशी के लिए रोकने पर इसमें सवार दो युवकों में से एक ने पुलिस जवानों पर रिवाल्वर तान दी। गहमागहमी में पुलिस जवानों ने किसी तरह एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक से रिवाल्वर और 20 कारतूस बरामद किए हैं। कार को भी कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


एएसपी कुलभूषण वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंशुल (24) निवासी बाबा हरिदास नगर दिल्ली तथा फरार युवक की पहचान विकास दलाल निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि दिल्ली में उन पर मर्डर करने का आरोप है। इसलिए वे हिमाचल की तरफ भागे हैं। डर के मारे उन्होंने पुलिस पर रिवाल्वर तान दी।
विज्ञापन

कार से बाहर आने को कहा तो तान दी रिवाल्वर

जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली को ओर जा रही एक कार को सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुंघ में नाके के दौरान रोका। जब पुलिस कार की जांच के लिए आई तो उसमें सवार एक युवक जो सिगरेट में कुछ भर रहा था, पुलिस वालों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब पुलिस ने दोनों युवकों को कार से बाहर आने को कहा तो एक युवक भड़क उठा तथा उसने पुलिस कर्मियों पर रिवाल्वर तान दी।

इस पर पुलिस दल ने इन्हें काबू करने का प्रयास किया। इसी जद्दोजहद  में एक युवक मौके का फायदा उठा जंगल की ओर भाग गया। जबकि रिवाल्वर तानने वाले युवक को पुलिस ने हथियार सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही एसआई मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा भगौड़े युवक की तलाश शुरू कर दी।

देर शाम तक युवक की तलाश में पुलिस जंगल में चप्पा-चप्पा छान रही थी। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि, दूसरे आरोपी की तलाश के लिए अभियान चला हुआ है। उन्होंने आरोपियों की कार को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें