शिमला। रिज के समीप एक बिल्डिंग से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान श्रवण कुमार (48) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। वह पिछले 35-36 सालों से शिमला में रह रहा है और रिट्ज में स्वीपर का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात दस बजे की है। श्रवण कुमार (48) देर रात रिट्ज की ऊपरी मंजिल पर गया। इसी बीच वह अचानक नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को आईजीएमसी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक की बहन और भांजा के हवाले कर दिया है। ब्यूरो