फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बतियन की हृदयघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। वाहन चलाते समय चालक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चौंतड़ा (जोगिंद्रनगर) निवासी 45 वर्षीय तिब्बतियन फुरवीयू के रूप में हुई है। वीरवार सुबह करीव सवा 9 बजे जोगिंद्रनगर की तरफ से बैजनाथ की ओर आ रही गाड़ी के चालक को तकलीफ होने पर उसने गाड़ी को आवाहीनाग मोड़ के समीप जंगल की तरफ मोड़ दिया और गाड़ी दिवार से टकराने के बाद रुक गई। गाड़ी के रुकते ही मार्ग पर जा रहे अन्य वाहन चालक रुक गए और देखा कि गाड़ी का चालक बेहोश पड़ा हुआ था। चालक को तुरंत उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि हृदयगति रुक जाने से अचानक यह घटना घटी है। घटना के समय गाड़ी में अन्य कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि फुरवीयू सुबह से ही तकलीफ होने की बात अपने परिजनों से कर रहा था और घटना के समय वह चिकित्सक के पास ही जा रहा था। मृतक बीड़ के चौगान में होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें